Infections, Skin, Uncategorized

डैंड्रफ (रूसी) क्यों होती है? कारण, घरेलू उपाय और सही इलाज, Dandruff

डैंड्रफ यानी सिर की त्वचा से सफेद परतों का झड़ना एक बहुत सामान्य समस्या है। यह केवल सौंदर्य संबंधी

समस्या नहीं, बल्कि कई बार खुजली, जलन और आत्मविश्वास में कमी का कारण भी बनती है। अक्सर लोग इसे “खुश्की” समझकर सिर में अधिक तेल लगाना शुरू कर देते हैं, जबकि सच्चाई कुछ और है।

डैंड्रफ क्या है?

हमारी त्वचा की ऊपरी परत लगातार बनती और झड़ती रहती है। जब यह प्रक्रिया असामान्य रूप से तेज हो जाती है, तो मोटी परत के रूप में त्व

सोचते हैं कि सिर सूखा है इसलिए रूसी हो रही है। परंतु अधिकांश मामलों में समस्या उलटी होती है. सिर की त्वचा ज्यादा ऑयली होने से फंगस को बढ़ने का अनुकूल वातावरण मिलता है और डैंड्रफ बढ़ जाती है. इसलिए अत्यधिक तेल लगाना कई बार समस्या को और बढ़ा सकता है।

चा झड़ने लगती है — यही डैंड्रफ है।

मुख्य कारण एक फंगस है — Malassezia — जो सामान्य रूप से हमारी त्वचा पर रहता है। जब सिर की त्वचा अधिक तैलीय (ऑयली) हो जाती है, तो यह फंगस तेजी से बढ़ता है और सूजन उत्पन्न करता है। इससे खुजली और परत झड़ना शुरू हो जाता है।

क्या डैंड्रफ केवल सूखी त्वचा के कारण होती है?

नहीं।
यह एक आम गलतफहमी है।

बहुत लोग

 

किन लोगों में डैंड्रफ अधिक होती है?

  • किशोर और युवा आयु में
  • जिनकी त्वचा अधिक ऑयली है
  • तनाव में रहने वालों में
  • सर्दियों के मौसम में
  • अधिक पसीना आने वालों में
  • मधुमेह या कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों में

डैंड्रफ के लक्षण

  • सिर से सफेद या पीले रंग की परत गिरना
  • खुजली
  • बालों की जड़ों में चिपचिपाहट
  • कुछ मामलों में लालिमा

यदि परत मोटी हो जाए और चेहरे, भौंहों या कान के पीछे भी दिखे तो यह Seborrheic Dermatitis नाम की बीमारी  हो सकती है।

Seborrheic dermatitis

घरेलू उपाय – 

कितने प्रभावी?

हल्के मामलों में कुछ घरेलू उपाय सहायक हो सकते हैं:

✔ सप्ताह में 2–3 बार माइल्ड शैम्पू से बाल धोएँ
✔ दही में थोड़ा नींबू मिलाकर 20 मिनट लगाएँ
✔ एलोवेरा जेल लगाकर हल्की मालिश करें

ध्यान रखें — ये उपाय लक्षणों को कम कर सकते हैं, लेकिन फंगस को समाप्त नहीं करते इसलिए dandruff को ठीक नहीं कर सकते।

डैंड्रफ का सही इलाज

  • नियमित कंघी करें: इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मृत कोशिकाएं जमा नहीं होतीं।
  • तनाव कम लें: तनाव शरीर के इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है, जिससे डैंड्रफ बढ़ सकता है।
  • यदि डायबिटीज हो तो उस का उचित इलाज करें.
  • ऑयली स्कैल्प
    ‘Malassezia’ नामक फंगस तेल वाली त्वचा पर तेजी से पनपता है, इसलिए बालों में तेल न डालें.
  • बालों की सफाई में कमी: शैम्पू न करने से तेल और गंदगी जमा हो जाती है, इसलिए नियमित शैम्पू करें.
  • खान-पान: अधिक चीनी और तली-भुनी चीजें डैंड्रफ को बढ़ावा दे सकती हैं।
  • गलत हेयर प्रोडक्ट्स: केमिकल युक्त शैम्पू या जेल का अत्यधिक उपयोग dandruff को बढ़ा सकता है.

यदि डैंड्रफ बार-बार हो रही है या अधिक है, तो एंटी-फंगल शैम्पू उपयोग करें: (आम तौर पर इनका उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।)

✔ Ketoconazole युक्त शैम्पू
✔ Zinc Pyrithione शैम्पू

✔ Selenium Sulfide शैम्पू

उपयोग विधि:
शैम्पू लगाकर 3–5 मिनट त

क सिर पर रहने दें, फिर धो लें।
सप्ताह में 2–3 बार उपयोग करें।

गंभीर मामलों में त्वचा रोग विशेषज्ञ:

  • मेडिकेटेड लोशन
  • हल्का स्टेरॉयड
  • या एंटीफंगल दवा दे सकते हैं।

डॉक्टर से कब मिलें?

  • खुजली बहुत अधिक हो
  • लालिमा और सूजन बढ़ जाए
  • मोटी पपड़ी बने
  • चेहरे या शरीर के अन्य भागों में भी फैल जाए

क्या डैंड्रफ से बाल झड़ते हैं?

सीधे तौर पर डैंड्रफ बाल नहीं गिराती,

लेकिन लगातार खुजली और सूजन बालों की जड़ों को कमजोर कर सकती है।

विशेष टिप: डैंड्रफ होने पर दूसरों की कंघी, तौलिया या टोपी का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि यह फंगल इन्फेक्शन फैला सकता है।

निष्कर्ष

डैंड्रफ एक सामान्य समस्या है, लेकिन इसका कारण “खुश्की” नहीं है। यह प्रायः एक लो-ग्रेड फंगल इन्फेक्शन से होने वाली बीमारी है। इसलिए सर में तेल थो

पने के बजाय सही शैम्पू और वैज्ञानिक जानकारी जरूरी है। सामान्य घरेलू उपाय इस में कुछ हद तक लाभ पहुँचा सकते हैं

लेकिन सही इलाज डॉक्टर की सलाह से ही हो सकता है.

स्वस्थ रहें, जागरूक रहें।

डॉ. शरद अग्रवाल
(MD Medicine)